
वाड्रफनगर:- स्वामित्व योजना के तहत देशभर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव संवाद के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। वाड्रफनगर जनपद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 73 पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार के पट्टों का वितरण किया गया।

विधायक के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम
प्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक शांकुंतला सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्व विभाग की टीम और जनप्रतिनिधियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को दिखाया।
भाजपा नेताओं ने की योजनाओं की सराहना
मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। प्रदेश प्रतिनिधि गोपी शरण कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल ने शासन की उपलब्धियों को ग्रामीणों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल कश्यप, सीताराम अग्रवाल, महेन्द्र जैन, रमाकांत गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, गौरी कुशवाहा, राजेंद्र जायसवाल, अनिरुद्ध यादव, हरिहर यादव, अल्पसंख्यक कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल रज्जाक, जिला पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा, अयोध्या कुशवाहा, अमित खाखा, मुन्ना कुशवाहा, महिला मोर्चा की महामंत्री अंजू कुशवाहा, उषा पासवान, शारदा भगत, महेन्द्र देवांगन, बसंत कनोजिया, ओम प्रकाश कनोजिया, अशोक यादव, प्रभु ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, अजा मोर्चा के राजेश भारती, राम चरण, दिनेश कश्यप, सुरेंद्र यादव, कृष्णा पांडे, प्रमोद कश्यप, विकास कुशवाहा, रविशंकर मरकाम, अब्दुल अंसारी, अब्दुल जब्बार, पवन गुप्ता, चंदा कुशवाहा, गीता गुप्ता, विंध्याचल ठाकुर, नंदू कुशवाहा, कमलेश मार्को, विकास श्रीवास, सत्यप्रकाश, आकाशदीप पटेल, मोरे लाल, दिलीप, अमरजीत श्यामले, लालती, अमित गुप्ता, राकेश पाल, रशीद खान और अशोक कुशवाहा शामिल हुए।

अधिकारियों की भागीदारी से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम में तहसीलदार गुरुदत्त पंचभावे, नायब तहसीलदार नवरत्न केरकेटा, सीईओ एम.डी. निज़ाम और अन्य राजस्व अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों को मिला लाभ
कार्यक्रम में 73 ग्रामीण हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने इस योजना की सराहना की और इसे अपने जीवन में एक बड़ी उपलब्धि बताया।
जनहित में सराहनीय पहल
यह आयोजन ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके संपत्ति अधिकारों को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।