


बलरामपुर – सरगुजा क्षेत्र सर्वदलीय रेलवे संघर्ष समिति के बैनर तले अंबिकापुर रेणुकूट रेल जुड़ाव चेतना पदयात्रा, अपने चार दिवसीय पदयात्रा के दूसरे दिन वाड्रफनगर पहुंचे और सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह उनका समर्थन करते हुवे उनके स्वागत के लिए आगे आए।

दरअसल सरगुजा वासियो के लिए उत्तर प्रदेश से रेल संपर्क की मांग दसको से है। और हाल ही में हुवे सर्वे से आशाजनक रिपोर्ट सामने आई हैं। इस सर्वे में जो प्रतावित स्टेशन हैं उसमें रेणुकूट, किरबिल, करकछी, जो उत्तर प्रदेश के स्थान है और पशुपतिपुर, वाड्रफनगर, डाडकरवां, देवरी, प्रतापपुर, मायापुर, से अम्बिकापुर जो छत्तीसगढ़ के स्टेशन होंगे। पद यात्रा में शामिल लोगे ने बताया कि अंबिकापुर को उत्तर प्रदेश से जोड़ने में जितने भी संभावित रास्ते हैं उसमें सबसे कम दूरी का मार्ग एवं लागत में भी काम है। रेणुकूट अंबिकापुर से मार्ग से सबसे ज्यादा राजस्व की प्राप्ति होगी आर. ओ. आर.यानी रेट ऑफ़ रिटर्न 14 परसेंट सर्वे के रिपोर्ट में सामने आई है। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने भी अपने प्राथमिकता क्रम में रखा है। वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह उर्फ आदि बाबा ने भी इनका समर्थन किया है।
