बलरामपुर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आयोजित की गई बॉर्डर मीटिंग.

बलरामपुर – जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव- 2023 संपन्न कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आयोजित बार्डर मीटिंग में मध्य प्रदेश के साथ साथ छत्तीसगढ राज्य के पुलिस एवं प्रसाशनिक अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

दअरसल आगामी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ विधानसभा निर्वाचन- 2023 के दृष्टिकोण से 15 सितम्बर, 2023 को सूर्या भवन, एन.टी.पी.सी. विन्ध्यनगर, सिंगरौली में आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, बैठक में कई अहम बिंदुओं पर की विस्तृत चर्चा की गई।

  इस दौरान मो. यूसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, डॉ लाल उमेद सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर (छ.ग.) अखिल बंसल, डी.एफ.ओ. जिला सिंगरौली, गजेन्द्र सिंह सी.ई.ओ. जिला पंचायत/नोडल अधिकारी निर्वाचन, त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक कोरिया, (छ.ग.) सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ (छ.ग.) शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर (छ.ग.) शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, राजेश शुक्ला एसडीएम सिंगरौली, पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक, विन्ध्यनगर, कृष्ण कुमार पाण्डेय, एसडीओपी मोरवा, राजेश साहू उप पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया, संजय शर्मा तहसीलदार, बिहारपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.)  प्रतीक जयसवाल, तहसीलदार सोनहत, जिला कोरिया (छ.ग.) निरीक्षक सुदेश तिवारी, थाना प्रभारी बैढन, निरीक्षक अनिल बाजपेई, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अभिमन्यू द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत, उप निरीक्षक नीरज सिंह चौकी प्रभारी गोभा, उप निरीक्षक विजय पुष्पकार, थाना माडा, उप निरीक्षक विनय शुक्ला, थाना प्रभारी लंघाडोल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अन्तर्राजीय पुलिस एवं प्रशासन की बैठक में निर्वाचन संबंधी निम्न बिन्दुओ पर चर्चा कर अपनी-अपनी जानकारी साझा की गई एवं निम्न बिन्दुओ पर प्रभावी कार्यवाही पर सहमती बनाई गई

1.सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, शस्त्र, मादक पदार्थाे, अवैध कैश, आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही।

2.स्थायी वारंटियो, फरार/ईनामी अपराधियों की सूची साझा करते हुये ऐसे अपराधियों की धरपकड हेतु कार्य योजना तैयार की गई।

3.चिन्हित सीमावर्ती चेक पोस्ट पर एस.एस.टी./एफ.एस.टी. प्वाइंटो पर प्रभावी कार्यवाही।

4.वल्नरेबल क्षेत्रो एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रो पर संयुक्त भ्रमण एवं प्रभावी कार्यवाही

5.सीमावर्ती इलाको में थाना वाईज पुलिस मोबाइलर का सतत् भ्रमण  संबंधित थाना  प्रभारी से समन्वय कर प्रत्येक अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी साझा करना।

6.लाईसेंसी आर्म्स धारको की सूची प्राप्त कर थानो में दर्ज लाइसेंसी से मिलान करना एवं सत्यापन उपरांत सत प्रतिसत आर्म्स जमा कराया जाना।

7.ऐसे अद्यतन अपराधी जिनके विरूद्ध विगत विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान जिला बदर/रा.सु.का. के अन्तर्गत कार्यवाही की गई उसकी सूची सीमावर्ती जिलो के थानो से साझा करते हुये बदमाशो को चेक करना एवं उनकी गतिविधियॉ पर कडी निगाह रखना।

8.अवैध नशीली सिरप (कोरेक्स)/ गांजा/ हिरोईन/ अवैध शराब का आवक  उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ से होता है। ऐसे मादक पदार्थाे में संलिप्त मुख्य स्त्रातों/ अपराधियों के विरूद्ध संयुक्त रूप से कार्यवाही।

9.अवैधानिक गतिविधियों जैसे मादक पदार्थ/ अवैध शराब/ कैश/ निर्वाचन में मतदाताओ को प्रलोभन हेतु देने वाली सामाग्री तथा किमती वस्ती की सूचना एवं उसका रूट चार्ट शेयर करने से निश्चित रूप से ऐसे गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके लिये आपसी समन्वय आवश्यक है।

10.सीमावर्ती क्षेत्र से लगे समस्त संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो की सूची तैयार कर मतदान केन्द्रो का भ्रमण।*

11.चुनाव के दौरान सीमावर्ती राज्यों के जिलो के थानो में अपना वायरलेस सेट मय ऑपरेटर के लगाए जायेगे ताकि सूचना का आदन-प्रदान तत्काल किया सा सके।

12. अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब करोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूची साझा कर प्रभावी कार्यवाही पर चर्चा की गई।

13. सीमावर्ती क्षेत्रो में विवादित व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने व चुनाव पभावित करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने एवं  ऐसे व्यक्त्यिों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये बाउण्ड ओवर की कार्यवाही की जाने की सहमति व्यक्त की गई।

Related Articles

error: Content is protected !!