छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

स्वतंत्रता दिवस से पहले रामविचार के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा..

बलरामपुर – छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम के नेतृत्व में रामानुजगंज मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई । रामानुजगंज शहर में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक तिरंगा यात्रा में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने स्वयं बाइक चलाते हुए शहर का भ्रमण किया। वही इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनसाअनुरूप 15 अगस्त तक घर-घर में तिरंगा लगाई जाएगी। इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री,मंत्री सहित समस्त भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मनसा अनुरूप 15 अगस्त तक घर-घर तक तिरंगा पहुंचेगी और 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोर शोर की जा रही है।

Related Articles

error: Content is protected !!