बलरामपुर

थाना प्रभारी त्रिकुंडा उप निरीक्षक चंदन सिंह को निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

बलरामपुर – वरिष्ठ कार्यालय के पदोन्नति आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी त्रिकुंडा उप निरीक्षक चंदन सिंह को निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कार्यालय के सभागार कछ में वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी त्रिकुंडा उप निरीक्षक चंदन सिंह को उनके कंधे पर स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत। स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह एवं चंदन सिंह की पत्नी श्रीमती आकांछा सिंह के द्वारा पदोन्नत हुए चंदन सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदोन्नत हुए चंदन सिंह को कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। इस खुशी के पल में निरीक्षक चंदन सिंह पूरे परिवार के साथ साथ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!