

बलरामपुर – जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर में बीते कई महीनों से 35 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं। इनमे से एक कि मौत भी शिकारियों के बिछाए विधुतीय तरंग जल में फस कर हो गई। जिसके बाद हाथियों का झंडा तीतर-बितर हो गए हैं। इन्ही में से दो हाथी नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड 15 में विचरण करते हुए देखा गया है। दोनों हाथी यहाँ विचरण करते हुए किसानों के फसलो को तो नुकसान पहुँचाया ही साथ ही जल संसाधन विभाग के हाता को भी तोड़ दिया। आप को बता दे किवाड्रफनगर में जल संसाधन विभाग के लिए अपना निजी भवन नही है और वार्ड क्रमांक 15 में भूमि आबंटी किया गया हैं। जिसमे तकरीबन 18 लाख की लागत से हाते का निर्माण कराया गया है, उसी हाते को हाथियों ने एक ओर से छति पहुँचाई हैं।
