बलरामपुररामानुजगंज

धान खरीदी में 12 लोगों के खिलाफ 1 करोड़ 14 लाख से ऊपर का फर्जीवाड़ा करने का आरोप मामला दर्ज

बलरामपुर – बलरामपुर जिले के खाद्य अधिकारी के द्वारा वर्ष 2023, 24 में धान खरीदी केंद्र विजयनगर के कार्यों का ऑडिट करते हुए करोड़ों की गड़बड़ी पाए जान 12 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है

      दरअसल जिला खाद्य अधिकारी यस बी कामठे मैं विजयनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि धान खरीदी केंद्र विजयानगर में वर्ष 2023 24 में भारी गड़बड़ी की गई है जिसका ऑडिट के दौरान यह पता चला कि तकरीबन 1करोड़ 14 लाख 7 सौ 33 रुपये का फर्जी वाड़ा किया गया है जिसमें 12 लोग नामजद शामिल हैं 12 आरोपियों में 1. आरिफ अंसारी, 2. मतीन, 3. ज्याउल 4. अंसारी, 5. संतोष यादव 6. सुनील 7. दिनेश .8 सकेंद्र 9. महबूब 10. संतू लाल 11.अवधेश 12.शिवकुमार गुलाब सिंह नामजद आरोपी बनाए गए हैं

       खाद्य अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि विजयनगर धान खरीदी केंद्र प्रभारी मंजर अंसारी आरिफ अंसारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अमीरचंद सिंह शिवम जुरैस आलम के द्वारा धान खरीदी का कार्य किया गया था जिसमें जहां उपरांत पाया गया कि धान की समिति में धान की कमी है जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 9491.20 क्विंटल धान खरीदी किया गया और मंत्र 64576 धान का उठाव किया गया है। वहीं शेष धान 3576.18 ना तो केंद्र में मौजूद है ना ही उसका उठाव किया गया इन्हीं मामलों का जांच करते हुए 12 आरोपी जांच के दायरे में पाए गए जिनका विजयनगर चौकी में नामजद आरोप बनाते हुए अपराध दर्ज कराया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!