छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति का बैठकमहासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 1नवम्बर को

व्यापार विहार, त्रिवेणी भवन, बिलासपुर
दिनांक 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को आदि जगत जननी शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर, रतनपुर के पावन मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति के आगामी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, कोर कमेटी सदस्य, संभागीय पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से सरगुजा संभाग से बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने बैठक को विशेष ऊर्जा एवं उत्साह प्रदान किया।

🌺 बैठक का शुभारंभ
बैठक का शुभारंभ श्री गणेश भगवान, माँ महामाया दाई एवं भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलित कर महिला शक्ति द्वारा किया गया।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा उद्बोधन देते हुए आगामी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने अपना परिचय देते हुए आयोजन के संबंध में अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे तथा महासम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
🌺 सरगुजा संभाग का विशेष सहयोग
आज की बैठक में संगठन को सबसे अधिक ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला विषय रहा सरगुजा संभाग का उत्साहपूर्ण सहयोग।

सरगुजा संभाग के अध्यक्ष श्री विश्वमित्र दीक्षित जी एवं उनकी पूरी टीम ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
सरगुजा संभाग की ओर से समिति को ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) सहयोग राशि देने की घोषणा की गई।
सरगुजा संभाग के सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा समिति के प्रति दिए गए इस अमूल्य सहयोग के लिए मैं हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏
🌺 अन्य सहयोग एवं घोषणाएँ
बैठक में:
श्री सत्य शर्मा जी द्वारा कोर कमेटी सदस्य के रूप में ₹11,000/- नगद जमा किया गया।
श्री राजकुमार तिवारी जी, पेंड्रा द्वारा कोर कमेटी सदस्य के रूप में ₹13,100/- सहयोग की घोषणा की गई।
श्रीमती सीमा तिवारी जी एवं श्री अनिल तिवारी जी, रायपुर द्वारा कोर कमेटी सदस्य के रूप में ₹11,000/- सहयोग की घोषणा की गई तथा ₹2,100/- नगद जमा किया गया।
समिति के प्रति सहयोग एवं समर्पण के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏
🌺 मंच संचालन एवं आयोजन की जानकारी
बैठक का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन श्री आकाश मिश्रा जी, धमधा द्वारा किया गया। उन्होंने आगामी महासम्मेलन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी क्रमबद्ध रूप से सभी के समक्ष रखी।
श्री विश्वमित्र दीक्षित जी, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष ने आयोजन में हर संभव सहयोग देने की बात कही तथा महिला शक्ति, शिक्षा और समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
श्री सत्य शर्मा जी ने कहा कि मैहर समिति की ओर से अधिक से अधिक सहयोग किया जाएगा तथा पूरी टीम तन-मन-धन से छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति के साथ खड़ी है।
🌺 महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में आगामी महासम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं।
जिन कोर कमेटी सदस्यों द्वारा अभी तक ₹11,000/- की सहयोग राशि जमा नहीं की गई है, उनके नाम अंकित कर आयोजन से पूर्व राशि जमा करने का आग्रह किया गया।
इसी प्रकार अन्य सदस्यों के लिए निर्धारित ₹2,100/- वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने हेतु भी सभी से आग्रह किया गया।
समय अब बहुत कम है, इसलिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान तेज करने, घर-घर जाकर समाजजनों को निमंत्रण देने तथा अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया।
🌺 बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित समाजजन
श्री सत्य शर्मा जी – संरक्षक
श्री अनिल तिवारी जी – संरक्षक महेंद्र शर्मा जी – संयोजक संतोष शर्मा जी – प्रदेश अध्यक्ष
विश्वमित्र दीक्षित जी – सरगुजा संभाग अध्यक्ष अरुण तिवारी जी – कोषाध्यक्ष
आकाश मिश्रा जी – धमधा रमेश तिवारी जी – पेंड्रा
सुधाकर मिश्रा जी – सैदा राजकुमार तिवारी जी – पेंड्रा
सुशील तिवारी जी – दीपका कमत तिवारी जी – रतनपुर राजा मिश्रा जी – कोटा नवीन शर्मा जी – लोरमी सोनू मिश्रा जी – नवागढ़ अनिल तिवारी जी – रायपुर
श्रीमती रमा शर्मा जी – खैरागढ़
श्रीमती शीतल तिवारी जी – बिलासपुर
श्रीमती सीमा तिवारी जी – रायपुर
श्रीमती लछमी तिवारी जी – दीपका
श्रीमती महिमा शर्मा जी – लोरमी
सरगुजा संभाग से विशेष रूप से उपस्थित: नर्मदा तिवारी , कपिल देव पांडे जी, खगेश मिश्रा , विष्णुदत्त मिश्रा प्रकाश पांडे जी, श्री प्रकाश मिश्रा रिंकू तिवारी , शत्रुहान तिवारी रमेश तिवारी जी, संगम तिवारी जी, जुगेश्वर तिवारी जी, काशी मिश्रा जी, जमुना मिश्रा, रामदेव तिवारी जी एवं मीडिया से उपस्थित सभी साथीगण।
🙏 हृदय से आभार
आज की बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने वाले सभी संरक्षकगण, सलाहकारगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण, संभाग प्रभारीगण, जिलाध्यक्षगण, कोर कमेटी सदस्यगण, महिला शक्ति, युवा साथियों एवं समस्त समाजजनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी का सहयोग, समर्पण और एकजुटता ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, हम सभी मिलकर 1 नवम्बर 2026, रविवार को व्यापार विहार, त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में होने वाले महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।
एक समाज – एक संगठन – एकता और संस्कार के साथ आगे बढ़ें।
महेन्द्र शर्मा
संयोजक
छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति




