वाड्रफनगर
बाल दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर पेंडारी स्कूल में हुआ न्योता भोज, बच्चों ने लिया सामूहिक भोजन का आनंद

वाड्रफनगर। बाल दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडारी में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-कर्मचारियों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएसी पेंडारी एवं कोटराही ने भी सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सद्भाव, समानता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल से विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।




