रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश 5-5 दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए 5-5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। वहीं दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

इस तरह तीनों अवकाश को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। शासन द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर शैक्षणिक संस्थानों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होगा।

छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए यह छुट्टियों का शेड्यूल आगामी त्योहारों और शीतकालीन अवकाश की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Related Articles

error: Content is protected !!