बिलासपुररायपुर

बिलासपुर में World Pharmacist Day 2026 का राज्य स्तरीय आयोजन, फार्मासिस्टों ने रखीं उद्योग और रोजगार से जुडे मुद्दे..


बिलासपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ द्वारा LCIT कैंपस, बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुरुदेकर, CMHO बिलासपुर डॉ. शुभा गढ़ेवाल, Food & Drug Administration के Analyst डॉ. विनोद वर्मा और LCIT Group के Director प्रमोद जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से Community Pharmacist, Hospital Pharmacist, Pharmaceutical Industry, Government Sector और Education Sector से जुड़े फार्मासिस्टों के साथ बड़ी संख्या में फार्मेसी विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, फार्मेसी शिक्षा, पेशेवर सम्मान और फार्मेसी क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई।
ABPA के प्रदेश महासचिव हेमंत मिश्रा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे फार्मासिस्टों को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। उन्होंने बताया कि ABPA वर्तमान में देश के 22 राज्यों में सक्रिय है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में औषधीय एवं फार्मास्यूटिकल उद्योग को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। मिश्रा के अनुसार, सुरगुजा और बस्तर संभाग औषधीय वनस्पतियों और संसाधनों से समृद्ध हैं। ऐसे में प्रदेश में फार्मास्यूटिकल उद्योग को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं और फार्मेसी क्षेत्र के युवाओं को बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं।
ABPA प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव ने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। वहीं LCIT के प्राचार्य डॉ. रितेश जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने पेशे की जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका समझने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम में फार्मासिस्टों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अंत में अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

error: Content is protected !!