Uncategorized

रामनुजगंज के हृदय स्थलीय में विराजमान प्राचीन हनुमान मंदिर में  नर्मदेश्वर की स्थापना।

 बलरामपुर ,रामनुजगंज जिले के रामनुजगंज वार्ड क्रमांक 11 मध्य बाजार में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर नगर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है यहां पूर्व में स्थापित भगवान भोलेनाथ की स्थल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से नगरवासियों द्वारा की जा रही थी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के विशेष  प्रयास से भगवान शंकर के पूर्व स्थापित स्थल का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का काम पूर्ण होने के बाद भगवान भोलेनाथ के नए नर्मदेश्वर स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बृहद आयोजन हनुमान मंडली के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

       वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा काअनुष्ठान क्रम मंदिर की प्रातः आरती के बाद सुबह से ही प्रारंभ हो गया क्रमानुसार सुबह 10 बजे से विभिन्न तरह के अधिवास सम्पन हुए तो वहीं दोपहर बाद  रुद्राभिषेक,श्रृंगार पूजन का कार्यक्रम हुआ ततपश्चात शाम को हवन,आरती के साथ पूर्णाहुति हुआ। भगवान  नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा का संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान शहर के विद्वान आचार्य नंदकुमार पांडे एवं हनुमान मंदिर के पुजारी धनंजय पांडे के द्वारा  मुख्य यजमान राजेश गुप्ता रमेश  केसरी इंदु केशरी के हाथों से सम्पन्न कराया गया।  

     नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर में समपन्न हुए धार्मिक आयोजन को लेकर नगर वासियों का उत्साह देखते बन रहा था नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुए संपूर्ण धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अशोक केसरी,अजय गुप्ता, एसपी निगम, अजय केसरी,रमेश केशरी, आशीष गुप्ता, पवन गुप्ता, परमानंद गुप्ता,सुभाष केसरी , अनूप कश्यप, पंकज गुप्ता, आशीष गुप्ता,मुकेश जयसवाल, मनीष गुप्ता,निशांत गुप्ता शिवनाथ केशरी, जयप्रकाश केशरी,माधव कसेरा, जयगोविंद गुप्ता, मुकेश केशरी, सहित  बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।

      इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन हुआ भगवान भोलेनाथ के  प्राण प्रतिष्ठा के दौरान यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते एवं देर शाम को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ व कन्या भोजन एवं ब्राह्मण भोजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस दरमियान न प उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अशोक जैसवाल, रामशंकर दुबे, अशोक जैन,जगदम्बा गुप्ता,प्रमोद कश्यप, अशोक गोड़ सहित हजारों की संख्या में नगर वासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related Articles

error: Content is protected !!