Uncategorizedबलरामपुररामानुजगंज

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण के बाद पथ संचलन से रामानुजगंज सराबोर हुआ।

 

बलरामपुर – जिले के रामनुजगज में आयोजित प्रदेश स्तरीय दुर्गा वाहिनी शौर्य पथ संचलन का जगह – जगह स्वागत किया गया। रामानुजगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रदेश स्तरीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़ से दुर्गा वाहिनी की बहने इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आई है, जिनका पथ संचलन आज दिनाक 8 मई 2023 शाम 4बजे से रामानुजगंज शहर में आयोजित किया गया। उक्त पथ संचलन का स्वागत विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर किया गया। जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज के द्वारा भी स्वागत किया गया।  इस स्वागत कार्यक्रम में सभी भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी स्वागत में शामिल हुवे। 

    दुर्गा वाहिनी शौर्य पथ संचलन नगर के शिशु मंदिर से प्रारम्भ हो कर पूरे नगर का भ्रमण कर पुनः सरस्वती शिशु मंदिर में आएंगे। फिलहाल पथ संचलन जारी है।

Related Articles

error: Content is protected !!