बलरामपुररामानुजगंज

टी एस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

रामानुजगंज– छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास दर्ज हो गया है, अन्य राज्यों की भांति यहाँ भी अब उपमुख्यमंत्री के पद मंजूर हो गए और उसके लिए टी एस सिंह देव को केंद्रीय कॉंग्रेस आलाकमान ने चुना है जिससे उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।

      जिसे लेकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के नेतृत्व में सरगुजा महाराज टी एस सिंह देव के छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी इजहार करते हुए नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा सही निर्णय लिया गया है  इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, केसी वेणुगोपाल का आभार माना।

     प्रतीक सिंह ने कहा कि टी एस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ निश्चित रूप से सरगुजा संभाग की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी। इस दौरान निरज गुप्ता,राहुल वर्मन, मिट्ठू सोनी,अबरार अंसारी,अमरनाथ यादव, फ़िरदौस आलम,हर्ष कस्यप,छितिज केसरी,विशाल गुप्ता,विवेक वर्मन,सोनू कश्यप,धीरज गुप्ता,कपिल यादव  सहित एन एस यु आई , युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!