बलरामपुरवाड्रफनगर

टी एस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बाटी गई मिठाईयां हुई आतिशबाजी..

बलरामपुर – टी. एस सिंह देव के उपमुख्यमंत्री पद मिलने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी अब और मजबूत हो गई है और आगामी विधानसभा में फिर कांग्रेसी मजबूत स्थिति के साथ उभर कर सामने आएगी। टी एस सिंह देव पर कई आरोप प्रत्यारोप इसी जिले से लगाए गए थे जिसमें पार्टी दो भागों में बैठी हुई नजर आ रही थी। इस पर कांग्रेस पार्टी के बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि आरोप-पत्यारोप निजी मामले थे और इससे संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता आगामी विधानसभा चुनाव संगठन बेहतर ढंग से चुनाव लड़ेगी। 

      उपमुख्यमंत्री पद राज्य के लिए इतिहासिक हैं और आज एक इतिहास लिखा गया है। आने वाले समय में बाकी बचे हुए कार्य पूर्ण करने हैं। काँग्रेस पार्टी अपना सभी घोषणा पूर्ण करेगी।

   वाड्रफनगर के राजीव गांधी चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई साथ ही लोगों को मिठाईयां बांटी गई इस दौरान कांग्रेश जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, जय प्रकाश जयसवाल, मोनिस अब्दुल्ला, शिवशंकर यादव, संजीव यादव, रामदेव जगते, अश्वनी यादव ( बाबा ), सुमंत गुप्ता काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नजर आए

Related Articles

error: Content is protected !!