बलरामपुररामानुजगंज

रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुवे लोग


रामानुजगंज– छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री क्षेत्र के व प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता कहे जाने वाले रामविचार नेताम के कार्य एवं भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा मंडल रामानुजगंज के उपाध्यक्ष संतोष यादव के द्वारा ग्राम पंचायत पलगी से कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल- रामनुजगन भाजपा मण्डल उपाध्याय संतोष यादव ने बताया कि छ. ग. सरकार में भाजपा शासन काल के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम ने अपने निवास सनवाल में सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया, कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सभी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोई ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ जिसको दिखाकर ओ दुबारा वोट मांग सके, पिछले बार हमलोगों ने स्थानी विधायक के लिए काफी मेहनत किया था पर चुनाव जीतने के बाद एक बार भी गांव नहीं आए और न ही कार्यकर्ताओं की पूछ परख की है, मनरेगा जैसे योजनाओं से एक छोटा सा भी निर्माण कार्य स्वीकृत होता है तो उसे भी अपने रिश्तेदारों से कराते हैं, कार्यकर्ताओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं होता, जिससे तंग आकर आज हमलोगों ने कांग्रेस को त्याग दिया, और रामविचार नेताम के निःस्वार्थ एवं बिना भेदभाव के किए जाने वाले कार्यों से प्रभावित होकर आज से भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

भाजपा में प्रवेश करने वाले में संतोष मरकाम,मुखदेव आयम,अंबिका यादव,रामकरण आयम,विजय नेताम,संजय नेताम,देवकुमार जागते,संभू यादव,रामबाबू यादव,जवाहिर आयम,भूमिसिंह आयम,राजेश पण्डो,रामकेवल पण्डो,महेश पंडो,राजू खैरवार,देवलाल खैरवार,रामलाल खैरवार,लालमन खैरवार सहित दर्जनों कर्यकर्ता ने किया भाजपा में प्रवेश

Related Articles

error: Content is protected !!