भगती सागर में डूबा हुआ नजर आया, रामनुगंज

सुनील पासवान ( मनी )
रामानुजगंज – हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर कर्मानुसार विविध धार्मिक आयोजन सम्पन्न कराया गया, जिसमें प्रमुख रूप से रामानुजगंज शहर के अधिकाधिक घरों में हनुमत ध्वजा लगाने के साथ-साथ श्री राम मंदिर में भव्य संध्या आरती की गई तथा रामनवमी को कन्हर तट स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में प्रातःकाल से भजन-कीर्तन एवं दोपहर के समय में निर्धारित शुभ मूर्हत में श्रीराम जन्मोत्सव तदोपरांत भण्डारे के बाद मध्य बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से विभिन्न झांकियो के माध्यम से गाजे-बाजे और भव्य आतिशबाजी के साथ श्रीराम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त महिला-पुरुष, बच्चे सभी शामिल हुए। रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में समिति द्वारा की गई व्यापक तैयारियों के परिणाम स्वरूप रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा के दरिम्यान श्रीराम भक्तो का ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिला तथा देर रात तक चले शोभा यात्रा में अंतिम समय तक डटे रहे जनसैलाब ने सभी का मनोबल बढाया। श्रीराम दरबार की शोभा यात्रा में उमड़े जन सैलाब के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे।

रामनवमी के अवसर पर आयोजित श्रीराम दरबार की शोभा यात्रा में शामिल होने शहर के विभिन्न वार्डो से बडी संख्या में श्रीराम दरबार की दर्जनों मनमोहक झांकियां केशरिया ध्वज एवं गाजे-बाजे के साथ जैसे ही मध्य बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंची वैसे ही सडको पर पूरे शहर के श्रीराम भक्तो का जन सैलाब उमड़ पड़ा। नगर में पहली बार 18 झांकी दलो ने श्रीराम भक्तों की टोली के साथ श्रीराम दरबार की शोभा यात्रा में भाग लिया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
चैत्र नवरात्रि के अंतिम तिथि रामनवमी को प्राचीन श्रीराम मंदिर में दोपहर में शुभ मुहूत में ठीक 1 बजे श्रीराम जन्मोत्सव पश्चात महाप्रसाद का आयोजन संपन्न हुआ। तदोपरान्त साम 4 बजे से प्राचीन हनुमान मंदिर से गाजे बाजे और भव्य आतिशबाजी के साथ श्रीराम दरबार की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मध्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से दर्जनों झांकियों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा पीपल चौक, अग्रवाल मोहल्ला, पवार हाउस रोड, अग्रसेन चौक, पहाड़ी मंदिर चौक, आढत रोड, भारत माता चौक, लरंगसाय चौक, बस स्टैंड, रेस्ट हाउस रोड, महामाया चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होते श्रीराम मंदिर पहुंची जहा पुजारी यशपाल दुबे के द्वारा बाल कलाकारों से सुस्ज्जित श्रीराम दरबार की आरती की गई तदोपरांत सभी झांकी टोलिया गांधी मैदान के मंच पर पहुंची जहां आर.एस.एस के जिला संचालक सुभाष जायसवाल, न.पं. उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद अशोक जैसवाल, सुभाष केशरी, कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण केशरी, अजय केशरी, महेश अग्रवाल, पार्षद मुकेश जायसवाल, राजेश सोनी, विजय रावत, अजय गुप्ता, कौशल जायसवाल, विकास दूबे, अविनाश गुप्ता, विनय पाण्डेय एवं श्रीमती ललीता कश्यप, श्वेता दास के द्वारा श्रीराम दरबार की झांकी का स्वागत् कर एवं श्रीराम चन्द्र कृपालु भजुमन गीत के साथ भव्य आरती एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम के दरिम्यान उपस्थित वरिष्ठजनो के हाथो झांकी दलों के मध्य प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक सुभाष जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद अशोक जायसवाल ने नगर वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भव्य एवं वृहद आयोजन के लिए रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। रामनवमी आयोजन समिति के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जनमानस को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी आयोजन को लेकर रामानुजगंज के लोगों में काफी उत्साह था जो आज हम सभी को स्पष्ट दिख रहा है। आज पूरा शहर राममय है, जनमानस सडको पर राम दरबार की दर्शन एवं स्वागत् को आतुर दिखाई दिया। रामानवमी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक रमन अग्रवाल ने शहर को राममय बनाने में लगे बजरंगदल, नैतिक विकास संघ, विश्व हिन्दू परिषद् सहित रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के सभी सहयोगी साथियों एवं शहर के सभी श्रीराम भक्तो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

रामनवमी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा पूर्व निर्णित योजना के अनुसार श्रीराम दरबार की शोभायात्रा में शामिल होने वाले झांकियों के मध्य आर्कषण बढ़ाने एवं उत्साह वर्धन के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले झांकी दलों को क्रमशः 21000, 16000 और 11000 रूपये नगद के साथ-साथ शोभायात्रा में शामिल समस्त झांकियों के उत्साह वर्धन हेतु प्रत्येक झांकी दल को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 की राशि देने का निर्णय लिया गया था। नौ सदस्यीय निर्णायक मण्डल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जनो के हाथो प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति को 21000/- रूपये नगद एवं मोमेन्टो तथा द्वितीय स्थान पर एक समान अंक प्राप्त करने वाले तीन झांकी दल प्रगति वन महिला ग्रुप, के. टी. ब्रदर्स ओंकारेश्वर महादेव मंदिर एवं संगिनी महिला ग्रुप को पृथक-पृथक 16000/- हजार रूपये नगद दिया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माली मालाकार कल्याण समिति को 11000/- रूपये नगद एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानीत किया गया। इसी के साथ-साथ शोभा यात्रा में अपनी सहभागीता दर्ज कराने वाले सभी राम दरबार झांकी दल को 5000 रूपये नगद एवं शील्ड देकर सम्मानीत किया गया।
हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी महोत्सव के दरम्यान सम्पन्न हुए विविध आयोजनो को सफल बनाने में आयोजन समिति के संयोजक न.पं. अध्यक्ष रमन अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जायसवाल, आर. के. पटेल, अशोक जायसवाल, सुभाष केशरी, विमलेश सिन्हा, नागेन्द्र सिंह, अजय केशरी, अशोक केशरी, अजय गुप्ता न.प., विनय पांडेय, यशपाल दूबे, मुकेश जायसवाल, महेश अग्रवाल, टी.आर. शर्मा, अशोक जैन, विकास दुबे, राजू गुप्ता, जूगुल केशरी, प्रमोद कश्यप, विजय रावत, अजय जायसवाल, अविनाश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता, पप्पू जयप्रकाश केशरी, डॉ. विकास अग्रवाल, अनूप कश्यप, मणि पासवान, पवन गुप्ता, मंटु केशरी, विकास केशरी, विकास अग्रवाल, जितेश केशरी, मनोज तिवारी, सुरज अग्रवाल, सुमित गुप्ता, मनोज सिंह, विनोद केशरी, रवि सोनी, आन्नद पाठक, राजकुमार ठाकुर, बंसत गुप्ता, बबन सिंह, राहुलजीत सिंह, अजय प्रजापति, नवल अग्रवाल, किशोरी ठाकुर, छोटू जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता, रविरंजन पाल, अशोक कश्यप, अंकित गुप्ता, बहादूर सिंह, विपुल सिंह, आशिष सिंह, आकाश तिवारी, विजय गुप्ता, संजय कश्यप, पंकज गुप्ता, सुमित केशरी, संजीत पासवान, राकेश सोनी, छठटू गुप्ता, राजू केशरी, आशिष गुप्ता, संतोष सोनी, ओम गुप्ता, उमाशंकर सोनी, लालबाबू, चन्दन गुप्ता, निशांत गुप्ता, रूपवती जायसवाल, इंदु केशरी, सुषमा केशरी, शीला जायसवाल, पूनम केशरी, प्रमीला केशरी, सरस्वती ठाकुर लाखो पुरी, किरण पासवान, शशी गुप्ता, राजकुमारी, सिता देवी, सुमिला कुशवाहा, गीता रावत, सहित कई राम भक्तो ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं सहित श्रीराम भक्तो को तिलक लगा पगडी पहनाकर किया गया सम्मानः- • शोभा यात्रा के दरिम्यान मध्य बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्रीराम दरबार झांकी दल के साथ बड़ी संख्या में पहुंची मातृ शक्ति को रामनवमी आयोजन समिति की श्रीमती रूपवती जायसवाल, इंदु केशरी, सुषमा केशरी, शीला जायसवाल, पूनम केशरी द्वारा तिलक लगाकर एवं केशरिया पगडी पहनाकर सम्मानीत किया गया। पूरी शोभा यात्रा के दरम्यान पुरुषों के साथ -साथ महिलाओं का उत्साह भी चरम पर था
जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ साथ की गई राम दरबार की आरती हुआ ऐतिहासिक स्वागत :- शोभा यात्रा के दरम्यान शहर के विभिन्न मार्गो में शहर वासियों के द्वारा राम दरबार की जीवंत झांकियों एवं झांकी के साथ हजारो की संख्या में चल रहे जनमानस का लगभग 50 से अधिक स्थलो पर पुष्प वर्षा एवं राम दरबार की झांकी का आरती पूजन कर स्वागत किया गया वही शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रीराम भक्तो को जलपान भी कराया गया।
निर्णायक दल का निर्णय सराहनीय रहा: रामनवमी की शोभा यात्रा में सहभागी सभी 18 श्रीराम दरबार की झांकियों के मध्य आयोजित प्रतिस्पर्धा के कारण निणर्य देने के दरम्यान गठित नौ सदस्सीय निर्णायक दल के समछ बहुत कठिन परिस्थिति होने के बावजूद भी निर्णायक दल के सदस्यों ने बहुत सुझ बुझ के साथ सभी बिंदुओं पर झांकी दल का मूल्यांकन किया जिसमे द्वितीय स्थान पर 3 झांकी दलों को एक समान अंक प्राप्त होने पर आयोजन समिति ने सहृदयता दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनो झांकी दलों को पृथक-पृथक द्वितीय पुरस्कार की राशि देने का निर्णय लिया जिससे घोषित परिणामो की जनमानस ने भरपूर सराहना की।