बलरामपुर

बिरनपुर में हुवे भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर युवा मोर्चा का जिला मुख्यालय में प्रदर्शन।

दिनेश आयम

बलरामपुर – जिला मुख्यालय में आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौप गया है। जिसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता स्व भुनेश्वर साहू के गाँव बिरनपुर परिवार से मिलने जा रहे थे, पर गांव पहुंचने के 3 किलोमीटर पहले ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं हमारे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भैया को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया था एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ते अपराध पर निरंकुश एवं तानाशाही राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय किया है।

उक्त प्रदेशव्यापी आहवाहन पर जिला केंद्र बलरामपुर में आज दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे से 6 बजे साय के मध्य मिशन चौक पर भारतीय भाजयुमो जिला अध्यक्ष कमलेश मार्को के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन और प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करेगी।

Related Articles

error: Content is protected !!