बलरामपुर

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान पर भाजपा का शंखनाद ।।

बलरामपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने जिले में भाजपा कार्यकारणी की सदस्यों की सूची जारी की हैं और सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिया है। और यह निर्देश प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव द्वारा दिए गए आदेश के आधार पे दिया गया है। जिसके फलस्वरूप जिला अध्यक्ष ने सूची जारी किया है। जिसमें राज्यसभा के पूर्व सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम का नाम चलबो गोठान खोल्बो पोल दिया गया है। और 20 मई से 24 मई तक यह पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रदेश पदाधिकारी मंडल 20 मई से 22 मई तक, तय जगहो से अपनी रिपोर्ट तैयार कर मिडिया और सोसल मिडिया को भेजेंगे।

शेष गौठान पर, जिला और मण्डल पदाधिकारी 23 मई और 24 मई को मीडिया व सोसल मिडिया के माध्यम से अपनी रिपोर्ट लोगों को साथ लेकर जारी करेंगे । राज्य के सुनिश्चित पदाधिकारी मंडल 10 गौठानो में जाएंगे। वही चलबो गोठान खोल्बो पोल इस कार्यक्रम को नाम दिया गया है। जिला अध्यक्ष जिले में संयोजक नियुक्त करेंगे। गौठान में, राज्य के सुनिश्चित पदाधिकारी,के पूर्व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। और आम नागरिकों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाना तय किया गया है । गौठान आंदोलन के बाद गौठान की वास्तविक स्थिति को वीडियो और फोटो बनाकर मीडिया और सोशल मीडिया पर अपलोड करना हैं। गौठान आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष गौठान की वास्तविक स्थिति पर प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें।

इस तरह भाजपा अब चुनावी मैदान में उतर शंखनाद करने के मूड में हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!