बलरामपुर

निर्विरोध पंचायत सचिव संघ के ज़िला अध्यक्ष चुने गये राजेंद्र पटेल

बलरामपुर- छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के बलरामपुर जिले की इकाई का विस्तार किया गया।जिसमें सर्वसहमति से बलरमपुर जिला अध्यक्ष का चयन किया है। जहाँ अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पटेल को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ,उपेंद्र पैंकरा प्रदेश महामंत्री पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अंबुज यादव पूर्व प्रांत अध्यक्ष राम रूप मरकाम, कृष्णा नंद तिवारी, कपूर साय, जायसवाल, नीरज यादव, शेखर विश्वनाथ, परमानंद यादव, उदय गुप्ता, आशीष यादव, अलीबक्स, जगदेव, बेनिमाधव, रविचरण वैस, सुनीता आयाम, कलावती श्याम, गरिमा सिंह, सुनीता मराबी, सीमा जायसवाल, सुमित्रा सिंह, प्रभा सिंह, रामकली सिंह तथा सभी ब्लांको के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष एवम ब्लाक सचिव इस दौरान मौजूद रहे। वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुवे कहा कि जिले के किसी भी सचिव को किसी भी प्रकार की सहायता संघ से चाहिए तो हम उन्हें प्रदान करेंगे वहीं सचिव संघ के हित में जो भी निर्णय लेनी पड़ेंगी वह निर्णय लेंगे और हम शासन स्तर तक अपनी मांग संघ के माध्यम से रखेंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!