छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

एक माह तक कांवरियों की सेवा कार्य अब विराम दिया गया…

रामानुजगंज – बाबा बैद्यनाथ धाम कांवरिया सेवा समिति के संयोजक और नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल ,गायत्री परिवार के एस पी निगम ,वरिष्ठ पार्षद अशोक जैसवाल, पूर्व न प उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर विगत एक माह तक चली कांवड़ यात्रियों की सेवा कार्य को विश्राम दिया गया।


गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में श्रावण मास में झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए निशुल्क जलपान, चिकित्सा एवं आवास की व्यवस्था कांवरिया सेवा समिति के द्वारा की गई थी। सावन मास में देवाधिदेव महादेव के ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने हेतु झारखंड के देवघर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है झारखंड राज्य की सीमा के निकट छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम छोर पर स्थित शहर रामानुजगंज से होकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिव भक्त बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा करते हैं इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कावर यात्री यहां रुक कर सेवा कार्य का लाभ प्राप्त किए। सेवा कार्य पूर्ण होने के उपरांत सेवा कार्य को विश्राम देने और सेवा कार्य में लगे लोगों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर कांवरियों की सेवा में 24 घंटा सेवा देने के लिए तत्पर रहने वाले सेवादारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करने की बात कही।
कांवरिया सेवा में लगे सेवादारों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल ने कहा कि नगर के लिए यह गौरव का बात है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ पूरे नगर वासी नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में इस पुनीत सेवा कार्य में अपना तन, मन, धन एवं समय दिए निश्चित रूप से इससे शहर का मान सम्मान में वृद्धि हुई। भविष्य में भी जब-जब ऐसा मौका हम सबको मिले इस प्रकार के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाकर पुण्य का भागी बनना चाहिए। कांवरिया सेवा समिति के व्यवस्था प्रमुख गायत्री परिवार के एसपी निगम ने कहा कि बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है और यह पुण्य का कार्य हम सबको करने का अवसर मिला हम सब चाहेंगे कि आगे भी इसी प्रकार का कार्य होता रहे। कांवरिया सेवा समिति के संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि पूरे रामानुजगंज के लिए सौभाग्य की बात है कि सावन मास के पवित्र दिनों में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के सेवा का मौका हम नगर वासियों को मिला,श्री अग्रवाल ने कहा कि नगरवासियों पर मुझे गर्व है जिन्होंने तीसरी बार भी कावंरियो की सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया। निश्चित रूप से यह नगर वासियों के लिए गौरव का विषय है जो हम सब इस पुनीत कार्य में सहभागी बने।
कांवरिया सेवा कार्य के विश्राम हेतु आहूत कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विमलेश सिन्हा,रामशंकर दुबे, आर एस तिवारी, सुभाष केसरी, अशोक केशरी,अजय गुप्ता, बबन सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कांवड़ यात्रियों को भविष्य मेंऔर भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक पहल करने की बात कही।


कांवरिया सेवा समिति के द्वारा सेवा कार्य विश्राम हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के विपिन पाठक, अजय केसरी, महेश अग्रवाल, पार्षद मुकेश जायसवाल, राजेश सोनी, रमेश गुप्ता, प्रमोद कश्यप, अशोक जैन, राजेश अग्रवाल, बंशीधर गुप्ता, राजू केशरी, अनूप कश्यप, पवन गुप्ता, राज किशोर पाल, महेश अग्रवाल, जगरनाथ गुप्ता, विनोद केसरी, विनय पांडे, विकास दूबे,नवल अग्रवाल, सुमित गुप्ता, संदीप अग्रवाल, दामोदर मिश्रा, विनोद गुप्ता, अंकित गुप्ता, मोहन गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, रामध्यान गुप्ता, बहादुर सिंह, पीयूष गुप्ता, संतोष केशरी, संजय कश्यप, संजय गुप्ता, अजय प्रजापति, विनोद राहगीर, विनोद पासवान, विपुल सिंह, रामाशीष मेहता, सुनील प्रजापति, आशीष गुप्ता, निशांत गुप्ता, बालकेश प्रजापति, विनोद राहगीर, रमेश केशरी, ललन पासवान, ओम गुप्ता, अजय यादव, अमित गुप्ता, अनिल प्रजापति, सोनू चौबे, अरविंद कुमार, सिमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।

24 घंटा सेवा देने वाले सेवादारों का हुआ सम्मान कांवरिया सेवा समिति के द्वारा कावड़ यात्रियों की सेवा में 24 घंटा समय देने वाले सेवादार छट्ठू गुप्ता, अनूप कश्यप, संतोष कुमार, सोनू ठाकुर, निशांत गुप्ता, अजय प्रजापति, वीरु कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया उपस्थित सभी सेवादारो ने उनके सेवा भाव की मुक्कंठ से प्रशंसा की।

कांवरिया सेवा कार्य को प्रारंभ करने वाले रमन अग्रवाल का नगर वासियों की ओर से हुआ सम्मान कांवरिया सेवा समिति के प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार श्रावण मास में कांवरिया सेवा कार्य किया गया जिसके लिए नगर वासियों की ओर से उन्हें उनकी इस अविस्मरणीय सोच और पूरे प्रदेश में कांवरिया सेवा के माध्यम से नगर को एक अलग सम्मान दिलाने के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया सभी ने एक स्वर में उनके नगर के प्रति समर्पण भावना एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

Related Articles

error: Content is protected !!