
वाड्रफनगर – नगर के सिविल अस्पताल में 45 वर्षीय शख्स को सर्प दंश के वजह से लाया गया था। बीते बुधवार को गेहूं खेत मे जब कटी हुई फसलो को उठा रहा था। उसी दौरान गेहूं की कटी हुई फसलो के नीचे पाइथन प्रजाति का जहरीला सर्प बैठा था और जैसे ही करमडीहा ( ब ) निवासी जयसिंह अगरिया पिता जगरनाथ उम्र 45 वर्ष अपना पैर उसके करीब रखा बैठ साप उसे डस लिया।

जिसे वाड्रफनगर ले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर वह ठीक हो रहा था लेकिन उसके परिजन उसे छुट्टी करा कर घर ले गए। और झाड़फूंक करने लगे रात को ही उसकी तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसे वाड्रफनगर लाया गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है।