छत्तीसगढ़बलरामपुर

घर पर जिंदा जली 81 वर्षीय महिला जिले के पिपराही में..

बलरामपुर – बलरामपुर थाना क्षेत्र के संतोसि नगर पिपराही में 81 वर्षीय वृद्ध महिला के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है। महिला का नाम पुष्पा पति जीतन मण्डल बताया गया।

    मामले में जो जानकारी हासिल हुई हैं उसके मुताबिक जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धीरज सिंह देव को सुबह फोन पर सूचना मिलती हैं कि वृद्ध महिला के घर से धुआं निकल रहा है और दरवाजा अंदर से बंद हैं। धुँआ की बात सुनकर धीरज सिंह घर से फ़ौरन निकले और दरवाजे को तोड़ने के लिए कहे।

    वृद्ध महिला के भतीजे ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वृद्ध महिला मृत अवस्था में खाट पर अधजली हुई पड़ी थी। धीरज सिंह भी वहां पहुच गए और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

     पुलिस घटना स्थल पहुँच कर मर्ग कायम करते हुवे विवेचना प्रारम्भ कर दिया है पुलिस थाना बलरामपुर प्रभारी प्रमोद रूसिया ने बताया कि घर में बजली वगैर नही है सम्भवतः चिमनी जलाई गई होगी और उसी से आग लगने की सम्भावना हो सकती हैं। चूंकि घर मे बाकी जगहों पर आग नही लगी हैं।

     फिलहाल पुलिस हर पहलुओ पर विचार करते हुए जाँच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!