बलरामपुर

वर्षों से स्थाई दुर्गा मण्डप की मांग हुई पूरी, स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह ने किया भूमिपूजन।

बलरामपुर- जिला मुख्यालय में हिन्दू समाज के लोगो का बरसो से मांग था कि स्थाई रूप से शारदीय नवरात्र में होने वाले नवदुर्गा उपासना के लिए एक मण्डप हो। जिसे ले कर स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह ने आज चांदो मोड़ के समीप पानी टँकी के पास भूमिपूजन किया ।

    चांदो मोड़ पर कई वर्षों से शारदीय नवरात्र में धूमधाम से नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है और लोगो की काफी भीड़ भी यहाँ होती हैं। लेकिन हर वर्ष नवरात्र पूजन के लिए एक अस्थाई पण्डाल का निर्माण किया जाता हैं। जिसे लेकर स्थानीय हिन्दू समाज स्थानीय विधायक से एक स्थाई मण्डप की मांग की हैं और उसे लेकर आज विधायक ने भूमि पूजन कर कर लोगो की आस्था का सम्मान कर दिया।

    इस दौरान बलरामपुर निकाय के नगर अध्यक्ष मिंज और उपाध्यक्ष गुप्ता के साथ स्थानीय लोगों मौजूद थे। सभी ने विधायक का आभार भी जताया।

Related Articles

error: Content is protected !!