अम्बिकापुरबलरामपुर

चलबो गोठान खोलबो पोल अभिनय में बीजेपी संभागीय कार्यालय ने जारी की पूरी सूची।

बलरामपुर – भारती जनता पार्टी के संभाग कार्यालय ने पूरे छत्तीसगढ़ में होने वाले चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान की सूची जारी की है। पूर्व में आई सूची में कुछ नाम छूट गए थे। अब एक साथ पूरे संभाग की सूची जारी कर यह जता दिया है कि 20 मई से लेकर 24 मई तक पूरे प्रदेश में हलचल रहेगी।

       जैसे-जैसे 2023 बीत रहा है, चुनावी रंग चढ़ता नजर आ रहा है। राजनीतिक दल लोगो के करीब आते जा रहे हैं। सत्ता धारी कॉंग्रेस सरकार के मंत्री विधायक भी अब लोगो के बिल्कुल करीब नजर आ रहे। इससे पूर्व वे पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरे रहते थे। वही विपक्ष की बात करे तो सत्ता परिवर्तन के मुद्दे तलासने लगी हुई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश व्यापी चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान बीजेपी लेकर आई हैं। और इस अभियान को लेकर संभाग बीजेपी कार्यालय ने पूरे संभाग की सूची जारी की है।

Related Articles

error: Content is protected !!