बलरामपुर

भाउक पल उमर 62 की एक परिवार से बिछड़ना, दूजे का साथ थामना..

बलरामपुर – पुलिस विभाग को अपनी सेवा देते 62 वर्ष के पड़ाव पर पहुचे सहायक उप निरीक्षक श्यामबिहारी पैकरा व प्रधान आरक्षक चालक गुलाब राम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त के दौरान स सम्मान विदाई दी गई। 

     दरअसल विदाई शब्द ही अपने आप मे दुःखद होता हैं। आप जहाँ भी कार्य करते हैं, उसी स्थान में अधिकारी, अधिनस्त सहयोग, समक्ष कर्मचारी एक परिवार हो जाता हैं। और उनसे विदाई ले ना दोनों पक्षों के लिए दुःखद हो जाता हैं। 

          ऐसी स्थिति में परिवार जन साथ खड़े हो तो यह पल एक नए सूर्य उदय को दिखलाता हैं। बलरामपुर पुलिस मुख्यालय की परंपरा रही हैं कि जब पुलिस कर्मी पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होते है तो परिवारजनों के समक्ष आदर भाव के साथ स सम्मान विदाई दी जाती हैं। इसी कड़ी में सहायक उप निरीक्षक श्यामबिहारी पैकरा व प्रधान आरक्षक चालक गुलाब राम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने सम्मानित करते हुए साल श्रीफल भेंट किया सेवानिवृत्त के दौरान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशांत कतलम, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री जितेंद्र खूंटे,  कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

error: Content is protected !!