छत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

दो बाईक आपस में भिड़े दोनों बाईक सवारों की हालत गंभीर डॉ ने किया रेफ़र…

बलरामपुर – जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरमुटी के डकैती नाला के समीप दो बाइको में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाईक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण मरकाम निवासी रामनगर और बलराम सिंह निवासी लोधी जोकि अपने-अपने काम घर से चले थे। कृष्ण वाड्रफनगर से घर लौट रहा था इस दौरान गुरमुटी में बलराम सिंह जोकि शिक्षक हैं उनसे जा टकराए इस टक्कर में दोनों के सिर पर गम्भीर चोटे आई हैं और बलराम सिंह का दाहिना पैर टूट चुका है। यह घटना देर शाम तकरीबन 4 बजे हुई।

       घटना के बाद उन्हें तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में लाया गया। जहाँ डॉ मनोज यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।

Related Articles

error: Content is protected !!