Uncategorizedबलरामपुर
गोवर्धनपुर की सुमतिया बनीं लखपति दीदी,बिहान योजना से मिली नई राह

बलरामपुर, 04 दिसम्बर 2025
बिहान योजना ने ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी बदलने में अहम भूमिका निभाई है। इसी योजना से जुड़कर गोवर्धनपुर की सुमतिया आज लखपति दीदी के रूप में जानी जाती हैं।
सुमतिया पहले घर के काम और खेती-किसानी में लगी रहती थीं और आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। बाद में वे गेंदा महिला स्वसहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से मिले बैंक ऋण से उन्होंने अपना किराना दुकान शुरू किया।
आज सुमतिया किराना दुकान के साथ कृषि कार्य भी संभाल रही हैं। वे बैंक सखी के रूप में गांव की महिलाओं को वित्तीय जानकारी भी दे रही हैं। उनकी वार्षिक आय अब लगभग एक लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।
सुमतिया का कहना है कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।




