बलरामपुर

हरिहरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मिला खिलौनों का उपहार, आंगन मिलन सेवा के तहत बढ़ाया उत्साह

बलरामपुर, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित आंगन मिलन सेवा के माध्यम से हरिहरपुर के बगीचा पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया गया और उन्हें खिलौने दान किए गए।

इस पहल के तहत जिला विपणन अधिकारी प्रीतिका पूजा केरकेट्टा ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया और उन्हें खिलौने भेंट किए। खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित पूर्व प्राथमिक शिक्षा, पोषण आहार और अन्य सेवाओं की जानकारी भी ली गई। बच्चों के लिए खेल आधारित सामग्री उपलब्ध होने से उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलने के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति उनकी रुचि और नियमित उपस्थिति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य अधिकारियों और समाज को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़कर बच्चों के समग्र विकास में सहयोग की भावना को मजबूत करना है। अभियान के तहत जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ऐसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!