बलरामपुरवाड्रफनगर

जहर सेवन कर 27 वर्षीय महिला ने दी जान, पुलिस की जांच में जुटी।

बलरामपुर– जिले के सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में एक 27 वर्षीय महिला को जहर सेवन करने के बाद गम्भीर हालत में लाया गया था जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस वाड्रफनगर को दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर संबंधित थाना क्षेत्र को भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

     दरअसल वाड्रफनगर पुलिस चौकी को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर की ओर से सूचना दी गई की एक 27 वर्षीय महिला को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में लाया गया था जो कि कमलपुर निवासी गणेश की पत्नी जानकी देवी बताई गई थी जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

        घटना की सूचना पर वाड्रफनगर पुलिस ने मार्ग कायम करते हुए, पोस्टमार्टम उपरांत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

error: Content is protected !!