अभिषेक झा के पदोन्नति के वक्त जीवनसंगिनी का साथ खुशियां हुई दो गुनी।



एसडीओपी वाड्रफनगर अभिषेक झा को वरिष्ठ कार्यालय के पदोन्नति आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।
बलरामपुर – पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कार्यालय के सभागार कछ में वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में एसडीओपी वाड्रफनगर अभिषेक झा को स्टार सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं अभिषेक झा की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिमा झा जो खुद भी एसडीएम, डोडीलोहारा, जिला बालोद के पद पर अपनी कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। उनके द्वारा पदोन्नत हुए अभिषेक झा के कंधे में पद चिन्ह लगाकर उन्हें पदोन्नति दी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदोन्नत हुए अभिषेक झा से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिषेक झा के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
इस खुशी के मौके पर अभिषेक झा के चेहरे पर दोहरी ख़ुशी झलक रही थी। क्योंकि इस दौरान उनके साथ उनकी जीवनसंगिनी बच्चे के साथ मौजूद थी। अभिषेक झा व उनकी धर्मपत्नी दोनों जिमेदार पद पर आसीन है जहाँ से देश व छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी सेवा दे रहे हैं। और ऐसे पद पर परिवार को वक्त देना बेहद कठिन है। यही वजह अभिषेक झा के चेहरे पर दोहरी खुशी दे रही थीं।
इस मौक़े पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, एसडीओपी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी, श्रीमती प्रतिमा झा, एसडीएम, दौड़ीलोहारा, जिला बालोद एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।