बलरामपुर

कलेक्टर ने नेत्र बाधित दिव्यांग को दिया स्मार्ट केन छड़ी

बलरामपुर – जिला कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने ग्राम चिरकोमा निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग भूमराज सिंह को तत्काल स्मार्ट केन छड़ी दिलाया। स्मार्ट केन छड़ी सामने दिवाल या अन्य बाधा रहने पर स्मार्ट केन वाईब्रेट (कम्पन) करती है, जिससे दृष्टिबाधित दिव्यांगों को चलने में सहायता होती है तथा दुर्घटना से बचाती है। स्मार्ट केन छड़ी पाकर दिव्यांग ने बताया कि वह अब इस छड़ी के सहारे चल सकता है। भूमराज व उनके परिजनों ने कलेक्टर एक्का के समक्ष अपनी खुशी जाहिर की तथा धन्यवाद दिया।

Related Articles

error: Content is protected !!