बलरामपुर में अब तक की सबसे बड़ी गांजा की खेप पकड़ा में आई, बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को पकड़कर उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब्त किए गए गांजे की मात्रा इतनी अधिक है कि उसकी नाप-तौल और गणना में पुलिस टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद विशेष कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ट्रक को रात करीब 3बजे रोक जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल वाहन व दो आरोपियों को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा हैं कि उड़ीसा से गांजा ले कर उत्तर प्रदेश जाया जा रहा था और दोनों आरोपी भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक बरामद गांजे की मात्रा जिले में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप हो सकती है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी आधिकारिक रूप से कुल वजन और अनुमानित बाजार मूल्य की घोषणा नहीं की गई है। गांजे की मात्रा अधिक होने के कारण पुलिसकर्मी लगातार उसकी नाप-तौल और दस्तावेजी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच ने वाले हैं हालांकि पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। ट्रक चालक सहित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल बसंतपुर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बरामद गांजे की अंतिम मात्रा और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा पुलिस द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद किया जाएगा। जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा खेप पकड़े जाने की खबर से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।




