कुसमीबलरामपुर

कुसमी जनपद सीईओ प्रभार पर फैली भ्रम की स्थिति, विभाग ने दी सफाई


बलरामपुर, 2 अगस्त 2026। कुसमी जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुन्नालाल ध्रुवे की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबरों पर आदिवासी विकास विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
विभाग के अनुसार, मुन्नालाल ध्रुवे को किसी संलग्नीकरण (अटैचमेंट) के आधार पर नहीं, बल्कि पहले से लागू प्रतिनियुक्ति एवं प्रशासनिक व्यवस्था के तहत प्रभारी जनपद सीईओ का दायित्व सौंपा गया है।


सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि राज्य शासन के आदेश के अनुसार आश्रम-शालाओं में कार्यरत अधीक्षक सह प्रधान पाठक का पदनाम अब केवल प्रधान पाठक रहेगा और विद्यालय स्कूल शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किए जा रहे हैं। वहीं, जिन संस्थानों में अधीक्षक के पृथक स्वीकृत पद हैं और नियमित भर्ती प्रक्रिया जारी है, वहां पद भरने तक वर्तमान अधिकारी प्रतिनियुक्ति या प्रभार पर कार्य करते रहेंगे।
विभाग के अनुसार, मुन्नालाल ध्रुवे पहले से अधीक्षक पद पर कार्यरत थे। उन्हें 24 फरवरी 2025 को आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बलरामपुर में प्रभारी क्षेत्र संयोजक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। इसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उन्हें आगामी आदेश तक प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुसमी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि ध्रुवे शिक्षा विभाग के संलग्नीकरण समाप्त होने से पहले ही आदिवासी विकास विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं तथा उनका वेतन और भत्ते का भुगतान भी आदिवासी विकास विभाग द्वारा ही किया जा रहा है।

Related Articles

error: Content is protected !!